Posts

कभी गुल-ए-बहार...

 कभी गुल-ए-बहार  कभी ख़ार ही ख़ार  कभी अज़ाब बेशुमार  कभी बेवज़ह करार  कभी आँसूओं की धार  कभी नेमतें हज़ार  कभी तपिश-ए-रेगज़ार  कभी बसंत की बयार नहीं कोई पाया पार  यही ज़िंदगी का सार  यही ज़िंदगी का सार  गुल-ए-बहार : बसंत का गुलाब,  ख़ार : काँटे, अज़ाब : दुख, करार : चैन  तपिश-ए-रेगज़ार : रेगिस्तान की गर्मी,  बयार : हवा  ~ संजय गार्गीश ~ 

एक गुज़ारिश

 इस बात से ब-ख़ूबी है ख़बर  मुश्किल है मेरी हर राहगुज़र  उतर गया है दिल से दहर क़फ़स बन गया ये शहर एक गुज़ारिश है तुम से मगर  हो जाओ मेरे हमसफर अगर  दर्द-ओ-अलम मेरे जाऐंगे ठहर  राहें रोशन होंगी हर पहर  दहर : दुनिया क़फ़स : क़ैद-ख़ाना दर्द-ओ-अलम : दुख और तकलीफ़ें ~ संजय गार्गीश ~ 

तन्हाई से निजात

 उम्र के आखिरी पड़ाव में आमतौर पर दो कठिन समस्याएं देखने को मिलती है - तेजी से बढती महंगाई में सीमित आमदनी से अपने जिस्म और रूह को एकजुट रखना, अकेलेपन से ख़ुद को महफ़ूज़ रखना।  मेरे कई दोस्त, हम जमाती फाइनेंशियल एक्सपर्ट है। लोगों को फाइनेंशियल लिटरेसी, प्लानिंग के बारे में जानकारी देते है ताकि ज़िन्दगी की शाम में क़िल्लत ना आए।  माली समस्या का तो साफ हल है।  पर तन्हाई को जीतना नामुमकिन सा लगता है।  ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि जैसे जैसे इंसान बुज़ुर्ग होता जाता है, अकेलेपन के काले साए गहरे होते जाते है।  मशहूर शायर निदा फ़ाज़ली साहब ने सही फरमाया है "जुबां मिली है मगर हम-जुबां नहीं मिलता"।  आज मुझे एक बहुराष्ट्रीय कंपनी से बड़े ओहदे से, हाल ही में, रिटायर्ड हुए एक जानकार मिले।  "सर, कंपनी में जिन लोगों के साथ मैंने रोज़ दस-बारह घंटे बिताए, हंसी मजाक किया, दुख-सुख सांझा किया, रिटायरमेंट के बाद उन लोगों ने मेरी सुधबुध भी नही ली। और तो और, मेरे बच्चों के पास भी मेरे लिए वक़्त नही है। कोई भी सलाह देने की कोशिश करता हूँ तो कहते है कि आप तो पुराने ज़माने के ह...

संन्यास क्या है

 बेहद खुशी होती है जब देखता हूँ कि पढ़े लिखे नौजवान काॅरपोरेट सेक्टर के बड़े ओहदों को छोड़ कर अध्यात्म की ओर आकर्षित हो रहे है, अपने वजूद को जानने की क़ोशिश कर रहे है।  कल आश्रम में ऐसे ही एक नौजवान ने सवाल किया, "सर, मैंने यह महसूस किया है कि हर साल दूसरे मुल्कों के बाशिंदे भारत मे संन्यास लेने के लिए बेशुमार तादाद मे आते है और उन लोगों की संन्यास के लिए ईमानदारी काब़िल-ए-तारीफ है, हम से कई गुना ज्यादा है। ऐसा क्यों?"  "बेटा, सच्चाई यह है कि यहाँ बहुत ही कम लोग है जो हकीकत मे अध्यात्मिक है। ज्यादातर फरेबी है, गरीब घरों से है। इन्हों के लिए अध्यात्म रोज़ी-रोटी है, अय्याशी का साधन है। इन्हों के ज़हन मे हरदम संसार ही रहता है, ये सिर्फ सांसारिक वस्तुओं का ही मनन करते है।" वास्तव मे संन्यास का मार्ग संसार से ही जाता है। बगैर संसार को समझे संन्यास लेना बेईमानी है।  अगर कोई सही मे संन्यासी होगा तो या तो वह अमीर और अक्लमंद होगा या सिर्फ अक्लमंद।  अमीर हो पर विवेकवान ना हो तो संन्यास नामुमकिन है।"  "वो कैसे सर?"  "इकोनॉमिक्स मे एक सिद्धांत है जिसे लागत-ल...

मंज़िल ए इश्क़

 मंज़िल ए इश्क़ का बहुत  पहले मिल जाना था  सिर्फ अपनी हस्ती को ही  तो हमें मिटाना था।  मेरा अक्स आईने में कोई मायने नहीं रखता  मेरे अक्स को जो देखे बस उसी को जानना था।  राहें आसॉं होती मयस्सर  होती हर शय बदले मौसमों में हमें भी  बदल जाना था।  ऐ नादान, लबों पर तबस्सुम  को सजाना था  फिर उन्हें अपने ग़म-ओ-अलम  सुनाना था।  अक्स : परछाई  मयस्सर : हासिल होना  शय : वस्तु  तबस्सुम : मुस्कान ग़म-ओ-अलम : दुःख और दर्द  ~ संजय गार्गीश ~

नई उम्मीद

  जब धूप यक़ीनी है तो  साया भी बेशक़ होगा  इसने भी इत्तिला नहीं दी  वो भी यकायक होगा।  बस उसके मंसूबों की  तामील हो रही है  जो तूने नहीं सोचा  वो भी बेशक़ होगा।  ऐ दोस्त मेरे कब तक  खुद को बचा पाओगे  तुम को भी प्यार होगा  वो भी अचानक होगा।  इत्तिला : सूचना  यकायक : एकाएक मंसूबा : योजना  तामील : पूरा करना  ~ संजय गार्गीश ~

जादू और जादूगर में फ़र्क़

  यदि हमारे मुल्क में रिश्वतखोरी, बदचलनी, चोरियों ठगीयों में बेइंतहा, बेखौफ इज़ाफ़ा हो रहा है तो इसकी अहम वज़ह है स्कूलों, कालेजों में अध्यात्मिक शिक्षा का ना होना।  कालेजों, यूनिवर्सिटीयों की पढ़ाई ख़ुद-ग़रज़ों की भीड़, रूपये छापने की मशीनें तो तैयार सकती है, पर नेक इंसान हरगिज़ नहीं।  मेरी कोशिश रहती है कि मैं नई नस्ल को अध्यात्म की जानकारी दे सकूँ ताकि उसे सही गलत का इल्म हो।  शायद इस तरह मैं मुल्क के प्रति अपने फर्ज़ को अदा कर सकूँ।  कल शाम जब मैं सैन्य अधिकारियों के बच्चों को संबोधित कर रहा था तो एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति खड़ा हो कर बोला, "सर, जिंदगी मुझ पर बेशुमार मेहरबान रही है। मै भारत सरकार में गजेटेड ऑफिसर हूँ, चंडीगढ़ में दो कोठियां है, बच्चे मुम्बई, चेन्नई में अच्छे ओहदों पर है। धन-दौलत सब कुछ है। फिर भी जिंदगी में बहुत सूनापन है। ऐसा क्यों?"  "सर, ऐसा इसलिए क्योंकि आपने सिर्फ भ्रम को ही पकड़ रखा है - अच्छी नौकरी, बच्चे, धन-दौलत इत्यादि।  जब तक आप सच्चाई से अवगत नहीं होंगे, आपकी ज़िंदगी में खालीपन ही रहेगा।"  "तो सच्चाई क्या है, सर?"...