मुसीबतें बे-इत्तिला आती हैं

आप किसी ख़ूबसूरत जगह मौज-मस्ती करने के बाद घर वापिस आते हो और आप को अपने घर की दहलीज़ पर बदबूदार गोबर का ढेर मिलता है। 

आपने इसे ऑर्डर नहीं किया था। आपको ये भी इल्म नहीं है कि इसे किस ने टिकाया है सो इसे कोई भी नहीं उठाएगा। 

ठीक ऐसे ही ज़िंदगी नियामतों से ही सरोबार हो, ज़रूरी नहीं। मुसीबतों का दौर भी आता है, बे-इत्तिला आता है। 

गोबर के टीले को ज्यों का त्यों पड़े रहने दें तो घर में मुसलसल सड़ाँध जाएगी। कोई मिलना पसंद ना करेगा। 

अगर दुखों से रिहाई की कोशिश ना की जाए तो मायूसी, गुस्सा, नेगेटिव विचार पैदा होंगे। कोई भी पास ना आएगा। 

बेहतरी इसी में है कि गोबर से निजात पाई जाए। 

इसे अपने घर के बगीचे में डालें। मुश्किलें आएंगी, मशक़्क़त करनी होगी। 

आखिरकार मेहनत रंग लाएगी। बेहतरीन फल-फूल आएंगे, फ़िज़ाओं में ख़ुशबू होगी। ना सिर्फ आप की रुह खुश होगी, आप के दोस्त, पड़ोसी आप से मिलने को बे-क़रार रहेंगे। 

अपने दुखों-दुश्वारियों के सबब जानें, समझाएं। आप अच्छे शिक्षक बन सकते हैं। 

अगर आप को अपने रंज-ओ-ग़मों को मुनासिब लफ्ज़ों का जामा पहनाना आ गया तो यक़ीनन आप बेहतरीन लेखक, शायर बन सकते हैं। 


~ संजय गार्गीश ~ 


Comments

Popular posts from this blog

God Is Like Me!

The Importance Of Worship

तूफ़ान-ए-हवादिस